पटना, अक्टूबर 31 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में बिजली बिजली विभाग उपभोक्तायों को झटका देने की तैयारी में है। बिजली कनेक्शन की नई दर एक नवंबर से लागू होगी। घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए प्रति किलोवाट तीन सौ रुपये की दर से तीन किलोवाट के लिए 900 रुपये शुल्क लिये जायेंगे। बिजली कंपनी की याचिका पर बीते दिनों बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने नई दर की मंजूरी जुलाई में ही दी थी। 29 जुलाई को बिजली कंपनियों ने जिलों को नई दर की सूचना दे दी थी। बिजली कंपनियों ने 150 किलोवाट तक के नये बिजली कनेक्शन के लिए सेवा संयोजन (सर्विस कनेक्शन) शुल्क निर्धारित किया है। नई व्यवस्था के तहत घरेलू सहित औद्योगिक बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को आवेदन के समय ही शुल्क की स्पष्ट जानकारी मिल जायेगी। विद्युतीकृत क्षेत्रों में एलटी सिंगल फेज, एलटी थ्री फेज तथा एचटी ...