नई दिल्ली, जून 9 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सोमवार (08 जून) को विपक्षी INDIA अलायंस के साथी दलों की महा बैठक थी। इस बैठक में गठबंधन के सभी दल इस बात पर मंथन करने के लिए जुटे थे कि भाजपा के विजय रथ को कैसे रोका जाए? बैठक में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जहां अपने 15 मिनट के संबोधन में सभी साथी दलों से एकजुट रहने की अपील की, वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के सामने ही रेड लाइन खींच दी। राहुल गांधी के बगल में बैठे अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर पहले सवालों की बौछार की और DMK और AAP को बीच मझधार छोड़ने पर सवाल पूछे। लगे हाथ उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी से क्षेत्रीय सहयोगियों के लिए बड़ा और उदार दिल दिखाने की अपील की। दरअसल, इस बड़े दिल क...