मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में जारी छठी सब जूनियर ईस्ट जोन रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम वहां पहुंच गई है। प्रतियोगिता चार अक्तूबर तक चलेगी। टीम में मुजफ्फरपुर जिले के सात खिलाड़ी चुने गए हैं। इनमें देवांश (डीएवी कांटी), कार्तिक (डीएवी, मालीघाट) के अलावा आशुतोष कुमार, सौरव कुमार, आयुष कुमार, संस्कार, सात्विक (सभी माउंट लिटेरा) को जगह मिली है। समस्तीपुर के तीन खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं। रोल बॉल एक टीम खेल है, जिसमें खिलाड़ी रोलर स्केट्स पहनकर खेलते हैं। टीम के कोच ओम प्रकाश व प्रबंधक कुमार आदित्य बनाए गए हैं। रोल बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की सदस्य ज्योति श्रीवास्तव, माधुरी कुमारी, प्रशांत कुमार, धनंजय कुमार सिंह व विकास कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी है। यह भी पढ़ें- सब जूनियर नेशनल बॉ...