छपरा, फरवरी 17 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा विधि मंडल के वर्ष 2026-2028 के चुनाव को लेकर नामांकन शुल्क में की गई भारी बढ़ोतरी को बिहार राज्य विधिक परिषद ने रद्द कर दिया है। परिषद के इस निर्णय से स्थानीय अधिवक्ताओं में संतोष और उत्साह का माहौल है। गौरतलब है कि विधि मंडल की कार्यकारिणी द्वारा अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए नामांकन शुल्क पांच गुना बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया था। इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी शुल्क में उल्लेखनीय वृद्धि की गई थी। इस निर्णय का अधिवक्ताओं ने व्यापक विरोध किया और सैकड़ों हस्ताक्षरों के साथ परिषद को आवेदन भेजकर शुल्क वृद्धि को अनुचित बताया।आवेदन पर सुनवाई के बाद परिषद के माननीय अध्यक्ष व सदस्यों ने एडवोकेट मॉडल रूल के अनुरूप शुल्क संशोधित करने का आदेश दिया। नए निर्देश के अनुसार अध्यक्ष, महामंत्री एवं उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.