पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में गर्ल्स हॉस्टल बंद रहने का मामला बिहार राज्य महिला आयोग के समक्ष पहुंच गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक डॉ. आलोक राज ने बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष से मिलकर पूर्णिया जिले के विभिन्न कॉलेजों में वर्षों पहले निर्मित गर्ल्स हॉस्टल के संचालन न होने का गंभीर मुद्दा से अवगत कराया एवं मांग पत्र सौंपा। उन्होंने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष से मिलकर कहा कि यूजीसी फंड और सरकारी संसाधनों से बने कई छात्रावास आज तक अपने मूल उद्देश्य के अनुरूप संचालित नहीं हो सका है, जिससे छात्राओं की उच्च शिक्षा और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं। महिला कॉलेज, पूर्णिया का गर्ल्स हॉस्टल, जो वर्षों तक सफलतापूर्वक संचालित होता रहा, जनवरी 2025 से बिना किसी ठोस कारण का बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.