बक्सर, दिसम्बर 15 -- फोटो संख्या- 23 कैप्सन- सोमवार को अहिरौली में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के पचास वर्ष पूरा होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेते भूतपूर्व सैनिक संघ के सदस्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ का 50 वर्ष पूरा होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि बीआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आरके बोरा और डिप्टी जीओसी ब्रिगेड अमित बेदी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट नंद कुमार सिंह ने की। इस कार्यक्रम में बक्सर जिला के पूर्व सैनिकों ने भी जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल देशभक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूबेदार मेजर जेपी सिंह, जय राम सिंह, फूलबदन यादव, मोहन यादव, ताराबाबू सिंह, अवध कुमा...