अररिया, अप्रैल 17 -- अररिया, वरीय संवाददाता राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, कटिहार, जमुई, नालंदा, मुजफ्फरपुर एवं कैमूर तथा कैम्प एट जिला सिवान, पूर्णियाँ, सहरसा, मुंगेर एवं सुपौल जिले में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र-2026-27 के लिये वर्ग-09 एवं वर्ग-11 में नामांकन के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन शुरू है। इच्छुक योग्य छात्र/छात्राएं एक मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाईन विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाईन भरे गये फॉर्म के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज स्व अभिप्रमाणित करना जरूरी है। यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत आवासीय आय प्रमाण पत्र (अभ्यर्थियों की अधिकतम परिवारिक वार्षिक आय छह लाख रूपये होनी चाहिए), शैक्षण...