पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया। पूर्णिया के सुमित बेसरा 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय रग्बी चैम्पियनशिप के लिए अंडर-17 आयु वर्ग में बिहार रग्बी टीम का हिस्सा बनेंगे। यह प्रतियोगिता 6 से 10 अप्रैल तक कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में आयोजित होगी। पूर्णिया रग्बी सचिव शुभम आनंद ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सुमित बेसरा की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। साथ ही बिहार रग्बी सचिव डॉ. पंकज कुमार ज्योति का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके निरंतर मार्गदर्शन और मोटिवेशन से यह सफलता संभव हो पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...