बिहार योग विद्यालय का आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च
मुंगेर, जून 30 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार योग विद्यालय ने अपनी शिक्षाओं एवं आध्यात्मिक परंपरा को वैश्विक स्तर पर अधिकाधिक साधकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है। विद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि, इस चैनल के माध्यम से बिहार योग परंपरा की प्रामाणिक शिक्षाएं एवं योग साधना से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। चैनल पर स्वामी सत्यानंद सरस्वती एवं स्वामी निरंजनानंद सरस्वती द्वारा प्रस्तुत मूल योग निद्रा के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के प्रेरणादायी सत्संग भी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त समय-समय पर योग, अध्यात्म एवं जीवन प्रबंधन से जुड़े नए व्याख्यान और शिक्षाप्रद सामग्री भी अपलोड की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिहार योग विद्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.