पटना, अप्रैल 25 -- पटना। बिहार संग्रहालय और द होप संस्था के तत्वावधान में शनिवार को पटना संग्रहालय सभागार में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। बिहार संग्रहालय में पहली बार मानसिक रूप से विशिष्ट (ऑटिस्टिक) बच्चों के लिए यह आयोजन हुआ। बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि संग्रहालय समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में सान्वी, रौनक, यश और विवान जैसे बच्चों ने नृत्य, संगीत और संवाद के जरिए प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में बच्चों और प्रशिक्षकों के रैंप वॉक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। द होप की निदेशिक ज्योति दास जो स्वयं दो ऑटिस्टिक बच्चों की मां हैं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य इन बच्चों को आत्मविश्वास प्रदान कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। मौके पर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.