पटना, मार्च 18 -- नीतीश सरकार ने छह सरकारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जानकारी के मुताबिक, चार आईपीएस एवं बिहार पुलिस सेवा के दो सहित कुल छह पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग की बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार को लखीसराय का नया एसपी बनाया गया है। मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एसपी राजेश कुमार को नवगछिया के एसपी की नई जिम्मेदारी दी गई है। लखीसराय के एसपी अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक-एक बनाया गया है। कटिहार के साइबर अपराध डीएसपी रामकृष्णा को पटना के बाढ़ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-एक (एसडीपीओ) बनाया गया है। वहीं बाढ़ एसडीपीओ के पद पर रहे आनंद कुमार सिंह को पटना उच्च न्यायालय सुरक्षा का डीएसपी बनाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले इसी साल ...