बिहार में IAS ट्रांसफर की एक दिन में दूसरी लिस्ट; पटना, कोसी और पूर्णिया को नए आयुक्त मिले
पटना, मई 15 -- बिहार में सम्राट सरकार जमकर प्रशासनिक फेरबदल कर रही है। आईएएस ट्रांसफर की शुक्रवार को एक दिन में दूसरी लिस्ट आई। दूसरी सूची में पटना, कोसी और पूर्णिया प्रमंडल में नए आयुक्त की तैनाती की गई है। पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर का ट्रांसफर कर बुडको का प्रबंध निदेशक बना दिया गया है। वहीं, मनोज वरवड़े को पटना का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कोसी और पूर्णिया प्रमंडल में भी नए आयुक्त की तैनाती की गई है। शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार कोसी प्रमंडल सहरसा के आयुक्त बनाए गए हैं। उनके पास पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव कौशल किशोर को बेल्ट्रॉन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार देर शाम आईएएस अधिकारियों के तबादले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.