भागलपुर, अप्रैल 29 -- बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण की हत्या के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ ऐक्शन लिया है। पुलिस ने यहां एनकाउंटर में इस कांड के मास्टरमाइंड रामाधीन यादव को ढेर कर दिया है। इस एनकाउंटर को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामाधीन यादव इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड था। कहा जा रहा है कि सुबह-सुबह पुलिस ने जब उसे पकड़ने के लिए छापा मारा तब उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और फिर एनकाउंटर वो ढेर हो गया। इससे पहले यह खबर आई थी कि कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या में पुलिस ने नीलम देवी और रामाधीन यादव को हिरासत में लिया था। कहा जा रह है कि पुलिस इस जघन्य हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करना चाहती थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.