नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Top News Today: एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को 0 सीट मिलीं। ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए पूछा कि अनुमान लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? दूसरी ओर दिल्ली में SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से सख्त सवाल पूछा। कोर्ट ने कहा कि जो नाम 2026 की लिस्ट में पहले से थे, उन्हें हटाकर फॉर्म-6 क्यों भरने को कहा गया? वहीं, वाराणसी में शिक्षक सीट पर सपा की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उन्होंने पर्यवेक्षक पर धांधली का आरोप लगाया है। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें...बैलेट पेपर वाले MLC चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें? यूपी, बिहार और कर्नाटक समेत चार राज्यों में हुए MLC चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार मिली है। कुल 28 सीटों में से कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। ...