पटना, अप्रैल 13 -- Bihar BJP CM Government: बिहार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एक नेता मुख्यमंत्री बनकर राज्य की बागडोर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के हाथ से ले लेगा। भाजपा और जदयू ने अपने विधायकों को पटना बुला लिया है और सबको 14 और 15 अप्रैल को पटना में बने रहने कहा है। भाजपा के काफी विधायक अभी पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचार में जुटे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया मंगलवार की सुबह मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे से शुरू होगी और बिहार विधानसभा में भाजपा के सीएम के द्वारा सदन में बहुमत साबित करने के बाद पूरी होगी। बिहार में नई सरकार के गठन में आगे क्या, कब और कैसे होना है, इसे 14 आसान चरणों में समझ लीजिए 1- भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के गठन के लिए म...