कटिहार, जून 13 -- Bihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ कोढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH-31) पर जुराबगंज के समीप शनिवार की सुबह करीब 3 बजे मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस भयानक हादसे में बस में सवार करीब 40 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 15 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जीएमसीएच (GMCH) पूर्णिया हायर सेंटर रेफर किया गया। ये सभी मजदूर नवादा जिले के एक ईंट-भट्ठे में काम खत्म होने के बाद बस से वापस अपने घर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे थे। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।अनियंत्रित कार को बचाने के चक्कर में पलटी बस घटना के संबंध में घायल मजदूरों और बस चा...