पटना, फरवरी 28 -- बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने घोषणा की कि इलेक्ट्रिक बस सेवा को सुदृढ़ करने के लिए छह प्रमुख शहरों में आधुनिक बस डिपो का निर्माण कराया जाएगा। इन डिपो के निर्माण पर कुल 62 करोड़ 83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह परियोजना प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत संचालित की जा रही है, जबकि निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इलेक्ट्रिक बस सेवा को मजबूती और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह बड़ी योजना है।6 शहरों में बनेंगे मॉर्डन बस डिपो मंत्री के अनुसार पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी डिपो तैयार किए जाएंगे। ...