पटना, सितम्बर 2 -- बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आम लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित बड़ी सेवा का आगाज किया। इसके जरिए बिहार के 6 करोड़ लोग अपने घर बैठे-बैठे अपना हेल्थ चेकअप करवा सकेंगे। दरअसल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत राज्य के छह करोड़ लोगों की स्वास्थ्य जांच उनके घर पर की जाएगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान की मॉनिटरिंग करें। पटना के ऊर्जा ऑडिटोरिय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मिशन कायाकल्प की शुरुआत की जाएगी। इसका मकसद होगा गांवों के अस्पतालों में किसी भी स्तर की दिक्कत है तो उसे ठीक करना। यह भी पढ़ें- गंडक घर लील गई, गंगा गां...