हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 24 -- केंद्र की नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने मंगलवार को बिहार में 50 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। पटना जिले में बाढ़ के पास पुनारख से लखीसराय जिले में किऊल तक तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर केंद्र सरकार 2268 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) से बिहार के झाझा (जमुई) तक 400 किलोमीटर में 17 हजार करोड़ रुपये से तीसरी और चौथी लाइन बननी है। इसके लिए चरणवार स्वीकृति दी जा रही है। पुनारख से किऊल के बीच तीसरी-चौथी रेल लाइन का फैसला उसी का हिस्सा है। रेलवे के अनुसार पुनारख से किऊल के बीच तीसरी और चौथी रेल पटरी की कुल लंबाई 115 किलोमीटर होगी। वहीं, किऊल नदी के साथ ही 14 जगहों पर बड़े पुल का निर्माण होगा। इसके अलावा 18 पुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.