पटना, मई 2 -- बिहार में चल रही जनगणना के पहले चरण में लगभग 47 लाख परिवारों ने स्वगणना पूरी कर ली है। स्वगणना का काम 17 अप्रैल को शुरू हुआ था और 1 मई को खत्म हो गया। अब शनिवार 2 मई से मकान सूचीकरण का काम शुरू हो गया है। इसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का गिनती और उनका सूचीकरण करेंगे। साथ ही जिन परिवारों ने पहले स्व-गणना कर ली है, उनकी आईडी लेकर सत्यापन भी किया जाएगा। सरकार ने लोगों को जनगणना की आड़ में साइबर फ्रॉड को लेकर भी चेताया है। लोगों से बैंक अकाउंट डिटेल, ओटीपी जैसी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की है। बिहार राज्य में चल रहे जनगणना के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन आज जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार एवं पत्र सूचना कार्यालय, पटना द्वारा किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में रंजिता, निदेशक, जनगणना कार्य, बिहार ने प्रथम चर...