कार्यालय संवाददाता, फरवरी 3 -- पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना, किऊल होते हुए झाझा तक रेल यातायात को और सुदृढ़ बनाने के लिए तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह परियोजना करीब 400 किलोमीटर लंबी होगी। इसका अधिकतर हिस्सा बिहार में होगा। रेलवे बोर्ड द्वारा इसे चरणबद्ध तरीके से स्वीकृति दी जा रही है और अगले कुछ महीनों में निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इस परियोजना को तेजी और सुगमता से पूरा करने के लिए इसे कई छोटे रेलखंडों में विभाजित किया गया है। इसमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) से दानापुर, दानापुर से फतुहा, फतुहा से बख्तियारपुर, बख्तियारपुर से पुनारख, पुनारख से किऊल और किऊल से झाझा रेलखंड शामिल हैं। यह भी पढ़ें- वाराणसी से सिलीगुड़ी तक चलेग...