वरीय संवाददाता, जनवरी 23 -- बिहार में अगले 4 दिनों तक लगातार बैंक बंद रहेंगे। 24 से 27 जनवरी तक बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। 24 जनवरी को शनिवार, 25 को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। इसके बाद 27 जनवरी को देशव्यापी बैंककर्मियों की हड़ताल है। ऐसे में मंगलवार को भी बैंक नहीं खुलेंगे। इसलिए बैंक के ग्राहक शुक्रवार को ही अपने जरूरी काम निपटा लें। दरअलल, बैंक कर्मचारियों के विभिन्न यूनियन ने 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। अलग-अलग बैंकों से जुड़े यूनियन ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन भी करेंगे। इस कारण सभी शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा। इसमें सरकारी के साथ-साथ निजी बैंक के कर्मी भी शामिल रहेंगे। बिहार में इसका खासा असर देखने को मिलेगा। इस कारण आम लोगों को परेशानी का सामना ...