बिहार में 4 कट्ठा जमीन के लिए मां-बेटे का कुदाल से कत्ल, चाचा-चाची समेत 7 अरेस्ट
पटना, अप्रैल 8 -- बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा में महज 4 कट्ठा जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल कर दिया गया। मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर,वार्ड-22 में मंगलवार की सुबह चाचा-भतीजे के बीच चार कट्ठा भूमि के विवाद में जमकर मारपीट हुई। जिसमें विजय यादव ने कुदाल के बट से मारकर भतीजे राजीव कुमार (30) और उसकी मां मूंगा देवी (55) की हत्या कर दी। मूंगा देवी के छोटे बेटे कृष्ण कुमार व नाबालिग नाती आदित्य घायल है।उधर,पुलिस ने आोपित विजय यादव, उसकी पत्नी मंजू देवी, पुत्र विवेक कुमार और विक्रम कुमार सहित परिवार के साथ तीन अन्य सदस्य माया यादव, बुद्धा देवी और शिवानी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 22 निवासी विजय यादव का सहोदर भाई अजय यादव से चार कट्टा भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। अजय यादव का दावा है कि उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.