नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो । बिहार की हवाई संपर्क क्षमता का विस्तार हो रहा है। पुराने चार हवाई अड्डों पटना, गया, पूर्णिया और दरभंगा का रनवे विस्तार किया जा रहा है। नेपाल सीमा पर पांचवां बड़ा एयरपोर्ट रक्सौल में विकसित हो रहा है। दो ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे सोनपुर, अजगैबीनाथ का विकास 2030-31 तक हो जाएगा। यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए उड़ान योजना के तहत चार छोटे हवाई अड्डों का विकास किया जा रहा है। इस तरह अगले तीन-चार साल में सात एयरपोर्ट विकसित कर लिए जाएंगे। नागर विमानन विभाग सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राजगीर और रोहतास में भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रस्तावित है। नौ अन्य छोटे एयरपोर्ट को विकसित करने का प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजा गया है। प्रस्ताव की स्वीकृति का...