पटना, सितम्बर 5 -- Bihar Weather: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को सीमांचल, सोमवार को उत्तर बिहार और मंगलवार को पश्चिम बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना में भी 8 सितंबर तक झमाझम बारिश की संभावना बनी रहेगी।रविवार को तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान की मानें तो 6 सितंबर को बिहार के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और दक्षिण पूर्व जिले के कुछ हिस्सों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने रविवार को अररिया, कटिहार, किशनगंज जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।7 और 8 सितंबर को यहां भारी बारिश की संभावना वहीं, सोमवार 7 स...