पटना, अगस्त 21 -- बिहार में अगले 4-5 दिन मॉनसून मेहरबान होने वाला है। दक्षिण से उत्तर बिहार तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को चंपारण और सीमांचल क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को कैमूर, रोहतास, सीवान जैसे जिलों में भारी बरसात होने की आशंका है। राजधानी पटना में भी दो दिन बाद झमाझम बरसात के आसार नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, बीते 24 घंटे के भीतर राज्य में मॉनसून पूरी तरह कमजोर रहा। छिटपुट जगहों को छोड़कर शुक्रवार को राज्य में कहीं भी बरसात नहीं हुई। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे के भीतर राज्य में मॉनसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त के लिए 10 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को पटना, गया...