मुख्य संवाददाता, जून 28 -- Bihar Weather: बिहार में बारिश का दायरा रविवार से बढ़ेगा और तपिश से आंशिक राहत मिलेगी। धीरे-धीरे ही सही मानसून के बादलों का घनीभूत होना जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 29 जून से दो जुलाई तक राज्य भर में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक कमी आ सकती है। शनिवार को शेखपुरा में सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक अधिकतम तापमान की वजह से भीषण उष्ण लहर की स्थिति रही। कैमूर, बक्सर, डेहरी, गयाजी और औरंगाबाद भी उष्ण लहर की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने रविवार को भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रत...