लखनऊ, अक्टूबर 13 -- उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसपीएसपी) के नेता और योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में 153 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। राजभर ने कहा कि उनकी भाजपा नेताओं से बिहार में गठबंधन में लड़ने की बात चल रही थी, लेकिन अब तो घोषणा हो गई। सुभासपा नेता ने कहा कि वो 4-5 सीट मिलने और मिलकर लड़ने की उम्मीद में थे, लेकिन बिहार के नेताओं ने भाजपा नेतृत्व को गुमराह किया। 2022 में इसी तरह बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के मंत्री रहे मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) यूपी चुनाव में अकेले लड़ी थी। सहनी बर्खास्त हुए थे और उनके विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए। ओम प्रकाश राजभर के बेटे और सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.