हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 11 -- बिहार की नीतीश सरकार ने 1426 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को रद्द कर दिया है। उद्योग विभाग ने विभिन्न कारणों से इन प्रस्तावों को स्टेज-1 क्लीयरेंस के दौरान ही नामंजूर कर दिया है। इसके तहत 48 निवेश प्रस्तावों को लाल झंडी दिखाई गई। पिछले दिनों राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक में गहन मंथन के बाद इन प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया। पर्षद ने इन्हें स्वीकृति नहीं दी। इनमें खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर के साथ-साथ, मैन्यूफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, प्लास्टिक व रबड़, अपारंपरिक उर्जा-सौर उर्जा, टेक्सटाइल व चर्म उद्योग सेक्टर, लकड़ी सेक्टर से जुड़े 48 प्रस्ताव शामिल हैं। सबसे अधिक प्रस्ताव खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर के हैं। इस सेक्टर के 27 प्रस्ताव नामंजूर किए गए हैं। इन सारे प्रस्तावों को पहले ही चरण में रद्द कर दिया गया है। यह ...