सहरसा, अक्टूबर 2 -- बिहार में एक लड़के ने 10 साल की नाबालिग लड़की की मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया। इतना ही नहीं सिंदूर डालने के बाद वो लड़की को जबरन खींच कर अपने साथ ले जाने लगा और उसने यह भी कहा कि उसने शादी कर ली है। पूरा मामला सहरसा जिले का है। यहां सदर थाना के वार्ड 3 में 10 बर्षीय नाबालिग लड़की की मांग में जबरदस्ती सिंदूर डालने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की कोचिंग से पढ़कर आ रही थी। इसी दौरान सुनसान रास्ते में गांव का ही एक लड़का पहले लड़की साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद उसने लड़की की मांग में सिंदूर दे दिया। लड़की जब किसी तरह भागकर घर आई तो लड़का भी पीछे- पीछे उसके घर तक आ गया। जबरन लड़की को अपने साथ ले जाने लगा और कहने लगा कि उसने शादी की है। यह भी पढ़ें- बिहार में मेला देखने जा रही मां-बेटी को चाकू से गोदा, छेड़खानी के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.