बिहार में 10 आईएएस समेत 21 अफसर का ट्रांसफर, कई जिलों में डीडीसी और एसडीओ बदले गए; देखें लिस्ट
पटना, जुलाई 10 -- बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेर बदल करते हुए शुक्रवार को 10 आईएएस समेत 21 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। कई विभागों में सचिव इधर-उधर किए गए हैं। इसके अलावा, विभिन्न जिलों में नए डीडीसी, डीटीओ और एसडीओ भी तैनात किए गए हैं। 7 जगहों पर डीडीसी, दो नगर आयुक्त, दो डीटीओ और दो एसडीओ का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को दो अलग-अलग तबादला सूची की अधिसूचना जारी की। इसमें 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और 11 बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। 2014 बैच के आईएएस संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग से ट्रांसफर कर नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव लगाया गया है। शिक्षा विभाग के प्रशासन निदेशक मनोरंजन कुमार को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.