नई दिल्ली, जून 10 -- बिहार में कई ऐसे छात्र हैं, जो कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्रों के लिए बिहार सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। एक ऐसी योजना है, जिसके तहत मैट्रिक की परीक्षा पास करने वाले मेधावी छात्रों को 20 से 75 हजार तक की छात्रवृत्ति मिलेगी। हालांकि यह योजना सभी छात्रों पर लागू नहीं होती है। इसके लिए कुछ शर्ते हैं। चलिए जानते हैं कि किस योजना के तहत ये छात्रवृत्ति दी जाएगी।किन छात्रों मिलेगी यह सुविधा दरअसल, बिहार सरकार गरीब छात्रों के लिए बिहार इंटर छात्रवृत्ति विद्याधन योजना चला रही है। इस योजना के तरत मैट्रिक परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को 20 से 75 हजार तक की छात्रवृत्ति मिलेगी। हालांकि यह लाभ बिहार बोर्ड के ऐसे बच्चों को मिलेगी, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय दो लाख रुपए से क...