हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 10 -- बिहार में आगामी एक अप्रैल से बिजली महंगी हो सकती है। इस बार टैरिफ पिटीशन में कंपनी ने पूर्व के बकाए की मांग कर दी है। तीन हजार करोड़ से अधिक की दावेदारी के कारण यह तय माना जा रहा है कि इस बार बिजली दर में बढ़ोतरी तय है। कंपनी ने सभी श्रेणी की बिजली दर में 35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी की ओर से सौंपी गई याचिका पर जनसुनवाई पूरी हो चुकी है। मार्च के दूसरे सप्ताह में बिहार विद्युत विनियामक आयोग की ओर से नई बिजली दर की घोषणा हो सकती है जो एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। आयोग अभी कंपनी की ओर से सौंपे गए पिटीशन और उसकी दलीलों का सूक्ष्मता से अध्ययन कर रहा है। इस दौरान आयोग को यह जानकारी मिली की कंपनी ने तीन हजार करोड़ से अधिक की पुराने बकाए की दावेदारी की है। दरअसल 2012 मे...