अररिया, अप्रैल 24 -- Cyber Fraud News: बिहार के अररिया जिले सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों 'कूरियर डिलीवरी स्कैम' तेजी से पैर पसार रहा है। साइबर ठगों का यह नया गिरोह अब सीधे ओटीपी (OTP) नहीं मांगता, बल्कि एक साधारण कॉल के जरिए आपके पूरे मोबाइल और व्हाट्सएप का एक्सेस हासिल कर लेता है। इस स्कैम की चपेट में जयप्रकाश नगर के रंजन ऋषिदेव और ब्रजनंदन ऋषिदेव जैसे कई लोग आ चुके हैं।कैसे बुना जाता है ठगी का जाल? इस स्कैम की शुरुआत एक अनजान कॉल या मैसेज से होती है। ठग खुद को नामी कूरियर कंपनी का डिलीवरी बॉय बताता है और कहता है कि आपका एक 'जरूरी सरकारी डॉक्यूमेंट' या पार्सल आया है, लेकिन एड्रेस अधूरा होने के कारण वह घर नहीं पहुँच पा रहा है। पीड़ित को झांसे में लेने के लिए ठग एक मोबाइल नंबर देता है और कहता है कि इस पर कॉल करके अपनी लोकेशन बता दें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.