पटना, जनवरी 27 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में एक डेढ़ साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर कड़ा हमला किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में NDA सरकार के शासन में बच्चियाँ पूरी तरह असुरक्षित हो चुकी हैं और राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। तेजस्वी ने इस घटना को "आपातकालीन परिस्थिति" बताते हुए कहा कि प्रतिदिन हो रही आपराधिक घटनाएँ असहनीय, पीड़ादायक और डरावनी हैं, जिससे आम जनता में सिहरन पैदा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षण के कारण अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं और सरकार मशीनरी के दम पर सत्ता का प्रदर्शन कर रही है, लेकिन कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रही। तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार को अब जागना होगा और अपने बड़बोले नेताओं-मंत्रियों को विपक...