हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 28 -- बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की दस्तक से चिंता बढ़ गई है। पटना जू को 7 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। सभी जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब तक पटना, भागलपुर, कटिहार, नवगछिया, दरभंगा और मुंगेर में 400 से अधिक कौवों में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हो चुकी है। बिहार पशु विज्ञान यूनिवर्सिटी के पोल्ट्री अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में भी 6000 मुर्गियां संक्रमित पाई गई हैं। राज्य के कुछ जगहों पर पक्षियों और मुर्गियों में मिले बर्ड फ्लू की सूचना के बाद राज्य स्वास्थ्य समिति ने संबंधित क्षेत्र के आस-पास के अस्पतालों को सतर्क कर दिया है। इसको लेकर समिति की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। पटना समेत कई शहरों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद राज्यभर में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही त्वरित कार्...