मेरठ, जून 29 -- मेरठ। अंग्रेजी शिक्षकों के राष्ट्रीय संगठन 'एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज ऑफ इंडिया (एईएसआई) की 69वीं ऑल इंडिया इंग्लिश टीचर्स कांफ्रेंस बिहार में होगी। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी और सीसीएसयू में अंग्रेजी के प्रोफेसर डॉ.विकास शर्मा के अनुसार कार्यकारिणी की इस बैठक में देशभर से मिले प्रस्तावों में से बिहार के मगध विश्वविद्यालय बोधगया को उक्त कांफ्रेंस की मेजबानी दी गई है। यह कांफ्रेंस 26 से 28 नवंबर तक बोधगया में होगी। मगध विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो.नीरज कुमार कांफ्रेंस के लोकल सेक्रेटरी होंगे। प्रो. विकास शर्मा के अनुसार जुलाई में कांफ्रेंस की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएंगी। कांफ्रेंस में सभी राज्यों के प्रोफेसर एवं रिसर्च स्कॉलर हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- अनुसंधान क्षमता बढ़ाने और तनाव प्रबंधन पर मि...