एक संवाददाता, जून 7 -- बिहार के सहरसा जिले में एक प्राइवेट स्कूल के छात्रावास से तीन बच्चे गायब हो गए हैं। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बीच अब स्कूल के डायरेक्टर और पुलिस के अलग-अलग बयान आने से मामला और भी उलझता नजर आने लगा है। दरअसल स्कूल के निदेशक ने कहा है कि जिस वक्त छात्र हॉस्टल से निकले उस वक्त नाइट गार्ड सो रहा था। लेकिन पुलिस ने कहा है कि स्कूल में तो नाइट गार्ड था ही नहीं। दरअसल यहां काशनगर मुख्य बाजार स्थित एक निजी आवासीय विद्यालय के छात्रावास से लापता हुए तीन बच्चों का 72 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्चों के नहीं मिलने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है। शनिवार को इंस्पेक्टर राजीव कुमार झा एवं काशनगर थाना पुलिस विद्यालय पहुंची और मामल...