नई दिल्ली, मार्च 5 -- बिहार अपने खान-पान, ऐतिहासिक मंदिरों, पवित्र स्थानों के लिए जाना जाता है। बिहार में संस्कृति और सभ्यता का अनोखा संगम आपको देखने को मिलेगा। यहां पर हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, सिख धर्म के मशहूर और पवित्र स्थान भी हैं, जिन्हें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बिहार अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। सिर्फ उत्तराखंड, केरल, हिमाचल ही नहीं बिहार में भी नेचुरल ब्यूटी आपको देखने को मिलेगी। यहां पर भी खूबसूरत पहाड़, झरने, नदियां सुंदरता का प्रतीक है। बिहार में एक बेहद खूबसूरत भवानी झरना है, जिसे देखने के लिए लोग दूर से आते हैं। इस झरने को देखना जैसे आंखों को आराम देना होता है। चलिए बताते हैं आखिर ये झरना इतना फेमस क्यों है और यहां कैसे पहुंचे।कहां पर है भवानी झरना बिहार के रोहतास जिले म...