बेगुसराय, फरवरी 16 -- चेरिया बरियारपुर । मैं खुशनसीब हूं कि महादेव के चरणों में आशीर्वाद लेने आया हूं। इस प्रकार के आयोजन से अच्छे संस्कार मिलते हैं। मेला एकजुटता का परिचायक है। क्योंकि हर किसी के सहयोग से ही इतना बड़ा आयोजन संभव है। ये बातें बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान नें रविवार को रामपुरेश्वर धाम में कही। वे रामपुर घाट में छह दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे । मंत्री नें अपनी सरकार को विकास की नई गाथा लिखने वाला बताया। कहा कि जल्द ही राज्य में नये पुराने 2 चीनी मील क्रियाशील होंगे। बिहार में कानून का राज है। आज किसी को कहीं भी जाने में भय नहीं महसूस होता है। इससे पहले आगत अतिथियों नें फीता काटकर छह दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन प्रसाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.