पटना, मई 19 -- बिहार में हीटवेव का दौर फिर से लौट गया है। बीते कई दिनों से चली आंधी और बारिश का असर कम होने के बाद राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान में बढ़ोतरी का असर सामान्य जनजीवन पर पड़ने लगा है। मंगलवार को दक्षिण बिहार के जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। रोहतास और कैमूर जिले में लू जैसे हालात रहे। वहीं, छपरा (सारण) जिले में हीटवेव की आशंका को देखते हुए डीएम ने 8वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं, 9वीं से 12वीं कक्षाओं का भी समय बदला गया है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार 19 मई को कैमूर जिले में सर्वाधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रोहतास जिले के डेहरी में पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। छपरा में 40.6 डिग्र सेल्यिसय तापमान दर्ज हुआ। इन जिलों में दोपहर क...