मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- बिहार में नीट पेपर लीक के विरोध में हो रहे छात्र आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। मुजफ्फरपुर में शुक्रवार रात को प्रदर्शकारियों ने कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ कर दी। जहानाबाद में भी डीएम आवास पर पत्थर फेंके गए और सड़क पर जमकर तोड़फोड़ की गई। इसके बाद पुलिस को हवा में कई राउंड गोलियां चलाईं। दरभंगा, बेगूसराय और कटिहार में भी दोपहर में पथराव और लाठीचार्ज हुआ। बिहार में छात्र आंदोलन के चलते अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। मुजफ्फरपुर में छात्रों ने पेपर लीक के खिलाफ शुक्रवार को आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया के माध्यम से आह्वान किए जाने के बाद दोपहर 3 बजे स्टूडेंट्स की भीड़ सड़क पर निकली। शहर के अघोरिया बाजार, क्लब रोड और कल्याणी होते हुए छात्र कलेक्ट्रट पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने सरकार के ...