नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- - गाली गलौच के साथ गोली मारने की दी धमकी, मुश्किल से मामला शांत- खरगे और राहुल गांधी ने दस दस उम्मीदवारों के समूह में की मुलाकात - प्रदेश प्रभारी को भी रखा बाहर, वरिष्ठ नेता ने भी रखी अपनी शिकायत नई दिल्ली, विशेष संवाददाता बिहार विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के कारणों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ। वैशाली से कांग्रेस उम्मीदवार इंजीनियर संजीव और पूर्णिया से प्रत्याशी जितेंद्र यादव के बीच जमकर कहासुनी और गाली गलौच हुई। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर इस मामले को शांत कराया। विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर विचार करने के लिए कांग्रेस ने इंदिरा भवन में सभी 61 उम्मीदवारों और वरिष्ठ नेताओं को तलब किया था। पर बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गा...