बिहार में हत्या का आरोपी देवा में गिरफ्तार
बाराबंकी, अगस्त 9 -- देवा शरीफ। बिहार में हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी को बिहार और देवा पुलिस की संयुक्त टीम ने देवा से गिरफ्तार किया है। बिहार पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। बिहार के जिला रोहतास निवासी मेराज बेग उर्फ सिंबल बेग एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था। मेराज बीते दो सप्ताह से देवा में रह रहा था। यह खबर जब जिला रोहतास बिहार की पुलिस को पता चली तो बिहार पुलिस शनिवार की रात देवा कोतवाली जाकर देवा कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी से मिली। इसके बाद देवा थाना पुलिस व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने रात करीब 11 बजे एक स्थान पर छिपे हत्या आरोपी मेराज को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- लखनऊ से गिरफ्तार हुआ मुरादाबाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिहार पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.