पटना, नवम्बर 3 -- बिहार में हड़ताल पर गए अमीनों के खिलाफ मंत्री दिलीप कुमार जायसावाल के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। 24 घंटे की अल्टीमेटम अवधि खत्म होने के बाद विभाग ने हड़ताल में शामिल अमीनों को उनके सभी दायित्वों एवं कार्यों से तत्काल प्रभाव से मुक्त करने का निर्देश दिया है। साथ ही, ई-मापी पोर्टल से उनकी आईडी निष्क्रिय करने का भी आदेश जारी किया गया है। उनकी जगह पर संबंधित अंचल के विशेष सर्वेक्षण शिविरों में कार्यरत विशेष सर्वेक्षण अमीनों की आनुपातिक आधार पर प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में विभाग के अपर सचिव अमित कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को राज्य के सभी समाहर्ताओं को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि अमीनों की मांगों को लेकर विभागीय स्तर पर वार्ता की गई थी। उनकी मांगों पर की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कर...