नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- बिहार में मेडिकल और हेल्थकेयर के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं और डॉक्टरों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खबर सामने आई है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तहत बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य के 10 अलग-अलग मेडिकल विभागों जैसे रेडियोथेरेपी, रेडियोलॉजी, एनाटॉमी, फिजियोलॉजी आदि में 3 साल के कार्यकाल के लिए योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। जो डॉक्टर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान...