भागलपुर, अप्रैल 17 -- Bihar News: अररिया जिले की कुर्साकांटा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर डहुआ बाड़ी वार्ड संख्या 14 में छापेमारी कर एक शातिर युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से न केवल भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है, बल्कि उसके पास से भारतीय और नेपाली करेंसी भी जब्त की गई है। देर रात पुलिस की रेड, घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी जानकारी के अनुसार, पुलिस को डहुआ बाड़ी इलाके में स्मैक की बड़ी खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम ने चिन्हित स्थान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 25 वर्षीय मो. एकराम को दबोच लिया, जो डहुआ बाड़ी निवासी स्वर्गीय नौशाद का पुत्र है। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से 18.65...