हिन्दुस्तान संवादाता, नवम्बर 1 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार के शेखपुरा जिले में कोचिंग से लौट रही एक छात्रा से रास्ते में रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने अपनी स्कॉर्पियो से लेकर गया था। इसके बाद उसने मौका पाकर छात्रा के साथ कार के अंर इस हैवानियत को अंजाम दिया है। शेखपुरा शहर में एक नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर स्कार्पियो में दुष्कर्म करने का मामला उजागर होने के बाद सनसनी मच गई है। इधऱ पुलिस ने इस घिनौनी वारदात के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को लखीसराय से धर दबोचा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो भी जब्त कर ली है। शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने इस जघन्य कांड के उद्भेदन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार क...