वरीय संवाददाता, फरवरी 21 -- ब्रिटेन के एआई और ऑनलाइन सुरक्षा विभाग के मंत्री कनिष्क नारायण नारायण ने कहा है कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में बिहार की प्रतिभाएं पूरे विश्व में बेहतर काम कर रही हैं। बौद्धिक प्रतिभा के अलावा बिहार में सेमीकंडक्टर से जुड़े खनिज भी आसानी से उपलब्ध हैं। यहां सेमीकंडक्टर से जुड़े उद्योग लगाने में आसानी होगी। ऐसे में बिहार में सेमीकंडक्टर के विकास का भविष्य बेहतर है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से आमंत्रण मिलता तो ब्रिटिश सरकार यहां सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि ढाई दशक में बिहार में कई बड़े बदलाव आए हैं। खासकर आधारभूत संरचनाओं का काफी विकास हुआ है। अब यहां से विकास की पटकथा लिखी जा सकती है। मूलत: मुजफ्फरपुर के रहने वाले कनिष्क नारायण दिल्ली में हुए एआई समिट में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने आए थे। इस क्रम ...