नई दिल्ली, मार्च 4 -- Top News Today: बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां पर सियासी उलटफेर संभव है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देकर दिल्ली की सियासत में शिफ्ट होंगे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत डिप्टी सीएम बन सकते हैं। उधर मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। युद्ध के पांचवें दिन ईरान ने एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर ईरान ने ड्रोन अटैक किया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें. दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर ईरान का एक बार फिर हमला सऊदी अरब की प्रमुख तेल कंपनी सऊदी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर फिर से ड्रोन हमले की खबर ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि आज रास तनुरा स्थित इस सबसे बड़ी घरेलू रिफाइनरी को न...